बिजनौर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बिजनौर की जिला कार्यकारिणी का अधिवेशन पूर्व निर्धारित एजेण्डा के अनुरूप तहसील सभागार नजीबाबाद में आयोजित किया गया । अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु लोकतांत्रिक विधिवत से निर्वाचन की कार्यवाही की गई। प्रान्तीय पर्यवेक्षक भूपेन्द्र चौहान, निर्वाचन अधिकारी सतेन्द्र बालियान एवं सह निर्वाचन अधिकारी सियानन्द जी के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया में जिलेभर के लेखपालों ने प्रतिभाग किया। सर्वसम्मति से तहसील धामपुर में कार्यरत लेखपाल अंजली त्यागी को जिलाध्यक्ष , रविन्द्र कुमार शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार कनिष्ट उपाध्यक्ष, गौरव कुमार, जिला मंत्री, विरेन्द्र अवस्थी उप मंत्री, अनिल कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं सुखवीर सिंह लेखा परीक्षक निर्वाचित घोषित किया गये। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शुभ चिन्तकों एवं राजस्व कर्मियों ने नव निर्वाचित कार्यकारणी को बधाई देते हुए संघ एवं संवर्ग हित में कार्य करने की अपेक्षा की।
| पाठक संख्या |
Free Counter
