बिजनौर । ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के क्रम में कोतवाली शहर पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा की गई प्रभावी पैरवी से हत्या के आरोपी अभियुक्तगण को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास और प्रत्येक को 1 लाख 15 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया ।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 23 दिसम्बर 2012 को आलोक अग्रवाल पुत्र स्व० ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी मोहल्ला जाटान, थाना कोतवाली शहर बिजनौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अभियुक्तगण संजय गुप्ता पुत्र एस. के. गुप्ता,विनय अग्रवाल पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल पुत्र विनय अग्रवाल, निखिल अग्रवाल पुत्र रविन्द्र अग्रवाल, राहुल गुप्ता पुत्र राजवीर गुप्ता, अनुज गुप्ता पुत्र घनश्यामदास गुप्ता व आशीष अग्रवाल पुत्र राजन अग्रवाल ने उसके पुत्र प्रबल अग्रवाल के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया तथा अपहरण कर ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 1103/2012 धारा 364/302/147/149/201 में मुकदमा पंजीकृत कराया । विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अपहृत प्रबल अग्रवाल का शव हस्तिनापुर स्थित गंगा किनारे बरामद हुआ। अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध आरोप-पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया । उक्त अभियोग में स्थानीय पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी की गयी एवं अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई, जिसके परिणामस्वरुप शुक्रवार को न्यायालय ए डी जे/एफटीसी ।। बिजनौर द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित सभी अभियुक्तों को धारा 302/149 भादवि के अन्तर्गत आजीवन कारावास व प्रत्येक को 1 लाख 15 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
| पाठक संख्या |
Visits
