मुरादाबाद। कृषि उत्पादन मंडी परिषद, मुरादाबाद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मंडी परिषद के लिपिक वीरेंद्र चौरसिया को अपर निदेशक सचिन कुमार द्वारा निलंबित किए जाने की जानकारी मिल रही है।
बताया जा रहा है कि अपर निदेशक सचिन कुमार की ओर से निलंबन की कार्रवाई की गई है। हालांकि निलंबन के आदेश की आधिकारिक प्रति और कार्रवाई के विस्तृत कारण अभी सामने नहीं आए हैं।
लिपिक के निलंबन की खबर सामने आते ही मंडी परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि निलंबन आदेश में वीरेंद्र चौरसिया के खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं और उन्हें किस मामले में निलंबित किया गया है। आधिकारिक निलंबन आदेश सामने आने के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
| पाठक संख्या |
Free Counter
