विधायक अशोक राणा और जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की तिरंगा यात्रा - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

विधायक अशोक राणा और जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की तिरंगा यात्रा

News network india


शेरकोट। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यात्रा का शुभारंभ धामपुर विधायक अशोक राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बॉबी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान विधायक अशोक राणा ने कहा कि देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों के लंबे संघर्ष का परिणाम है। उनके बलिदान को याद रखना और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजयपाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौहान, मंडल महामंत्री शुभम बिडला, शिवकुमार चौहान, अभिषेक कोहली, दीपेंद्र कुमार, पवन गुर्जर, गौरव चौहान, सुशील सैनी, अचल चौहान, शशिकांत शर्मा, राजवीर गहलोत, कामेश्वर राजपूत, सतीश चौहान, वीरेंद्र चौहान, रणजीत सिंह, आलोक वाल्मीकि, राधे सैनी, राकेश चौहान, जाकिर अब्बासी, बिलाल राणा, संजय प्रजापति, यशपाल प्रजापति, दौलतपाल, जयपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, संजीव राजपूत, प्रदीप यादव, राहुल वाल्मीकि, रामफूल सैनी, लकी सैनी, विपिन कुमार, दिनेश सैनी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter