एसडीएम नगीना ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

एसडीएम नगीना ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

News network india


नगीना ।उपजिलाधिकारी ने पुरैनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं, रख रखाव, भंडारण, बच्चों दिए जा रहे पके भोजन व रिकॉर्ड आदि का बारीकी से निरीक्षण किया ।निरीक्षण के बाद उन्होंने छात्राओं को अपने हाथों से खाना परोसा। 

तहसील क्षेत्र के पुरैनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब उपजिलाधिकारी नगीना प्रिंस कुमार निरीक्षण के लिए वहां पहुंच गए। उपजिलाधिकारी ने विद्यालय के पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं के रहने, खाने-पीने और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उपजिलाधिकारी प्रिंस कुमार ने छात्राओं को अपने हाथों से खाना परोसा और स्वयं भोजन की गुणवत्ता भी चेक की। इसके अलावा विद्यालय में उपलब्ध कच्चे राशन की भी जांच की गई और उसमें इस्तेमाल किए जा रहे ब्रांडेड उत्पादों की गुणवत्ता परखी गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, हालांकि कुछ खामियां भी सामने आईं। इस पर एसडीएम नगीना ने विद्यालय के स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश भी दिए।

एसडीएम प्रिंस कुमार  ने साफ कहा कि छात्राओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसके बाद वहां से वापस आते समय रामलीला बाग में ठहरे शिवभक्तों से वार्ता वो वहां की व्यवस्थाओं को भी बारीकी से परखा।

एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार का कहना है कि दोनों जगह ठीक ठाक व्यवस्था देखने को मिली कस्तूरबा में जो छोटी मोटी खामियां थी उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए। भी रामलीला बाग में शिव भक्तों से बात हुई जिन्होंने सब कुछ ठीक बताया साफ सफाई भी अच्छी देखने को मिली।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter