नगीना । नंदपुर में बीज की दुकान पर बीज खरीदने गए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई है।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आशियाना कॉलोनी पहाड़ी दरवाजा निवासी मौ.ऊमर ने थाना नगीना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त की सुबह करीब 10:45 बजे वह अपने दामाद जिशान पुत्र मौ. यूनुस निवासी ग्राम त्रिलोकवाला, थाना नगीना देहात की सुपर स्प्लेंडर बाइक लेकर नंदपुर स्थित बीज की दुकान पर गया था।
पीड़ित के अनुसार, वह बाइक को दुकान के बाहर खड़ी करके बीज लेने के लिए चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। आसपास तलाश करने के साथ ही उसने काफी देर तक बाइक को खोजा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
बाइक नहीं मिलने पर मौ. ऊमर ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बाइक की गुमशुदगी दर्ज कर उसे तलाश कर बरामद करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जानकारी दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी।
| पाठक संख्या |
Free Counter
