नगीना । थाना क्षेत्र की नाबालिग समेत दो युवतियों को अलग अलग दो युवकों पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी अल्फाफ पुत्र मोहम्मद जाहिद ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बहन को विश्नोई सराय निवासी समर पुत्र सरताज 11 अगस्त को सुबह दस बजे बहला फुसला कर ले गया है।
उधर गांव हकीकतपुर गंगवाली निवासी सुमित पुत्र सुभाष चंद ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 22 वर्षीय बहन 7 अगस्त को सुबह दस बजे घर से दवाई लेने के लिए गांव में ही अड्डे पर डॉक्टर के पास गई थी।दोपहर तक वापस नहीं आई तो फोन कॉल करने पर उसका मोबाइल फोन बंद था।सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी जब नहीं मिली तो ताई बाला देवी ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।बाद में पता चला कि चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महल का नंगला निवासी मोनू पुत्र मुकेश बहन को बहला फुसला कर ले गया है।पुलिस ने मोनू पुत्र मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
| पाठक संख्या |
Free Counter
