किरतपुर । क्षेत्र के एक स्कूल के नाबालिक छात्र का सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में छात्र ने स्कूल प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मानसिक रूप से परेशान किए जाने की बात कही है। छात्र ने वीडियो में आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी है।
वीडियो सामने आने के बाद छात्र के परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। छात्र द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगे जाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई ।
बताया जा रहा है कि छात्र ने वीडियो बनाकर अपनी परेशानी का जिक्र किया और कहा कि यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आत्मघाती कदम उठा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
परिजनों का कहना है कि छात्र की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करनी चाहिए। वहीं, छात्र की सुरक्षा को लेकर भी तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की गई है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक के के बिश्नोई ने तुरंत थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की गई । जिसमें पाया गया कि छात्रा ने स्कूल से नाम काटे जाने से नाराज होकर यह वीडियो वायरल किया था, पुलिस ने छात्र का पुनः स्कूल में एडमिशन कराकर मामले को शांत करा दिया । वही स्कूल प्रबंधक का कहना है की छात्र ने जो आरोप स्कूल पर लगाए है वह निराधार है ।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई ने बताया कि उनके द्वारा पुलिस से जांच कराई गई , किशोर ने नाम काटने से नाराज होकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था अब किशोर का उसी स्कूल में एडमिशन हो गया है ,अब मामला शांत है ।
| पाठक संख्या |
Free Counter
