घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 31 अगस्त 2026

घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

News network india


किरतपुर । थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिड़ियापुर ग्राम में सोमवार की दोपहर करीब पौने दो बजे कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और घायलों के मेडिकल परीक्षण की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिड़ियापुर निवासी फरजाना बानो (55 वर्ष) अपने घर में बैठी थीं। तभी पुरानी रंजिश के चलटे विपक्षी पार्टी मुकदमे को लेकर जिसमे गुलजार व जुल्फान (पुत्रगण फिरोज), यामीन और नायाब का लड़का शाहनवाज हाथों में धारदार हथियार, लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए।आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से परिवार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में दानिश, जैनब और निशात गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि हमलावर मारपीट करते हुए धमकी दे रहे थे कि यदि चल रहे मुकदमे में फैसला नहीं किया, तो अंजाम भुगतना होगा। घटना के बाद पीड़िता घायलों को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter