नगीना । एक 25 वर्षीय विवाहिता खुशनुमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद ससुराल में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि खुशनुमा को दौरे पड़ते थे और मृत्यु से पूर्व भी दौरा पड़ा था।मृतका के भाई ने बहन खुशनुमा की हत्या करने का आरोप लगाया है। सुसराल पक्ष के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दीदी गई है।
नगर के मोहल्ला नूरसराय निवासी मौहम्मद जाकिर मुल्तानी का निकाह कुछ वर्ष पूर्व मंडावर के मोहल्ला छात्रीवाला निवासी स्व अब्दुल वहीम की पुत्री खुशनुमा जहां के साथ हुआ था।शादी के बाद भी खुशनुमा अक्सर अपने मायके में ही रहती थी।करीब चार महीने तक मायके में रहने के बाद 29 अगस्त को खुशनुमा की मां खुर्शीदा उसे ससुराल छोड़कर गई थी।लेकिन अगले दिन 30 अगस्त की देर शाम खुशनुमा(25 वर्ष)की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।जिससे ससुराल में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों व आस पड़ोस के लोगों से जानकारी प्राप्त की।ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि खुशनुमा को दौरे पड़ते थे और मृत्यु से पूर्व भी उसे दौरा पड़ा था।
सूचना मिलते ही मृतका का भाई नगीना पहुंचा और उसने अपनी बहन खुशनुमा की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शोर शराबा किया और पुलिस को जानकारी देते उसकी ससुराल वालों पर शक करते हुए उनके विरुद्ध पुलिस को तहरीर दीदी गई है।
थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतका खुशनुमा जहां के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर मोर्चरी भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
| पाठक संख्या |
Free Counter
