सड़क दुर्घटना में हुई तहसील कर्मी की मौत से शौक की लहर तहसील में आयोजित शौक सभा के बाद शौक अवकाश - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 29 अगस्त 2026

सड़क दुर्घटना में हुई तहसील कर्मी की मौत से शौक की लहर तहसील में आयोजित शौक सभा के बाद शौक अवकाश

News network india


नगीना । नगीना तहसील में नायव नाजिर (एडब्ल्यू वी एन) के पद पर कार्यरत पूनम कुमारी की उपचार के दौरान शुक्रवार को मुरादाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई मृत्यु से तहसील में शौक की लहर दौड़ गई। जिसे लेकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए एसडीएम व तहसीलदार की उपस्थिति में शौक सभा  आयोजित कर शौक अवकाश कर दिया गया।

 ज्ञात रहे कि धामपुर की टीचर कॉलोनी निवासी हरपाल सिंह की पुत्री पूनम कुमारी (44वर्ष) अपने पति संजीव कुमार के साथ 26 अगस्त को सुबह 9 बजे बाइक से नगीना ड्यूटी पर आ रही थी धामपुर नगीना रोड पर संजीव की बाइक माहे (नील गाय) से टकरा गई थी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई थी जिसमें पूनम के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। जिसे धामपुर के एक नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद पूनम को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था वहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पूनम का इलाज चल रहा था।  शुक्रवार को पूनम की मुरादाबाद में एक निजी हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई। पुनम की मृत्यु का समाचार मिलते ही यहां तहसील कर्मियों में शोक व्याप्त हो गया।

  एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार के आदेश पर  तहसील मिटिंग हाल में सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतका पूनम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई उसके बाद शौक अवकाश घोषित किया गया। 

इस अवसर पर एसडीएम प्रिंस कुमार, तहसीलदार हेमराज सिंह बोनाल, रजिस्ट्रार कानूनगो बलबीर सिंह, कानूनगो नरेंद्र कुमार,जितेंद्र कुमार, कमल कुमार, राकेश कुमार, बलराज सिंह, अमरेश दत्त, नीरज कुमार सहित तहसील के लेखपाल व समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits