किरतपुर । सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिजनौर जिले के थाना किरतपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम भोजपुर तहसील नजीबाबाद क्षेत्र की एक नहर सूत्रों के हवाले से बताया गया है। वीडियो में कुछ युवक सरेआम अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
कारतूसों का जखीरा और अवैध असलहे
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक नहर के किनारे खड़े हैं। उनके हाथों में अवैध हथियार (तमंचे) हैं। इतना ही नहीं, युवकों के पास भारी मात्रा में दर्जनों जिंदा कारतूस भी मौजूद हैं, जिन्हें वे वीडियो में दिखाते नजर आ रहे हैं। सरेआम इस तरह हथियारों और कारतूसों के प्रदर्शन से इलाके में दहशत का माहौल है। युवाओं द्वारा इस तरह हथियारों का प्रदर्शन किए जाने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल होने के बावजूद, स्थानीय पुलिस को अभी तक इस पूरे मामले की कोई भनक नहीं लगी है। पुलिस प्रशासन इस पूरी घटना और वीडियो की जानकारी होने से इनकार कर रहा है। सरेआम अवैध असलहों के इस प्रदर्शन ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन इन युवकों की पहचान कर क्या कार्रवाई करता है।
| पाठक संख्या |
Visits
