रक्षाबंधन पर नानी के घर आए मासूम आरव की छत से गिरकर मौत - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 31 अगस्त 2026

रक्षाबंधन पर नानी के घर आए मासूम आरव की छत से गिरकर मौत

News network india


नगीना । रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने मायके आई महिला के सात वर्षीय मासूम बेटे आरव की छत से गिरकर दर्दनाक मृत्यु हो गई।जिससे त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई और दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

      क्षेत्र के गांव नरैनी मौसमपुर में एक महिला अपने सात वर्षीय पुत्र आरव के साथ अपने मायके में भाइयों को राखी बांधने आई हुई थी।रविवार को मासूम आरव बच्चों के साथ नानी के घर की छत पर खेल रहा था।आरव अचानक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना लाए।लेकिन डॉक्टर के देखने से पूर्व ही आरव की मृत्यु हो चुकी थी।सीएचसी के फार्मेसिस्ट मदन सिंह रावत ने बताया कि परीक्षण करने से पूर्व ही रोते बिलखते परिजन बच्चे को लेकर चले गए।सूचना मिलते ही आरव के पिता रोशन भी  ससुराल पहुंच गए और मृत बेटे को लेकर अपने घर चले गए।

         सीएचसी नगीना के चिकित्साधीक्षक डॉ विशाल दिवाकर ने बताया कि परिजन बच्चे को लाए जरूर थे लेकिन परीक्षण कराए बिना ही वापस ले गए, इसलिए अस्पताल की इमरजेंसी में एंट्री भी नहीं है।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter