शेरकोट । रोजगार की तलाश में कुवैत गए शेरकोट के दो युवकों के मादक पदार्थ की बिक्री के आरोप में पकड़े जाने की सूचना से उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक नगर के मोहल्ला शेखान और मोहल्ला नायक सराय के निवासी बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक कुवैत गए थे। वहां उनके हेरोइन बेचते पकड़े जाने की सूचना सोमवार को परिजनों तक पहुंची। खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चिंता का माहौल बन गया। परिजन युवकों की गिरफ्तारी और वहां चल रही कानूनी कार्रवाई के संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं।
परिजनों के अनुसार, उन्हें विदेश में युवकों के पकड़े जाने की जानकारी मिली है, हालांकि मामले में अभी कुवैत की पुलिस अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर भी इस संबंध में कोई विस्तृत पुलिस पुष्टि नहीं हो सकी है।
विदेश में युवकों के मादक पदार्थ के मामले में पकड़े जाने की खबर नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिजन युवकों की स्थिति और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
| पाठक संख्या |
Visits
