बिजनौर । सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ खण्डीय शाखा मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-7 की मासिक बैठक खण्डीय अध्यक्ष इं.मीनू कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उप महासचिव इं.अंकित कपासिया मुख्य अतिथि एवं जनपद अध्यक्ष इं.लक्खी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में उप महासचिव इं.अंकित कुमार कपासिया का भव्य स्वागत एवं पुष्प माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त अभियन्ता दिवस के आयोजन, हितैषिता निधि, स्थाईकरण, सिल्ट सफाई के दौरान अधिकारियों का अनावश्यक दबाव आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जनपद सचिव उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ इं.आरिफ मलिक, बोबी कुमार, रूपाली पाल, मयंक कुमार, अरविन्द कुमार, अतुल शर्मा, अक्षय सुमन झा, सचिन कुमार गोयल, देवेन्द्र सिंह, विवेक कुमार, मनोज शर्मा, मोनू कुमार, हरेन्द्र सिंह, मिन्टू कुमार, राजकुमार, राजकुमार सैनी, आनन्द कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन इं.राजेश कुमार ने किया।
| पाठक संख्या |
Visits
