नगीना । ए.एन.एम शीतल के तबादले व ज्वाइनिंग प्रकरण का मामला दिन प्रतिदिन नया मोड़ लेता जा रहा है । ए.एन.एम की पुनः ज्वाइनिंग के विरोध में ए.एन.एम व संगनी /आशाओं ने कार्य वहिष्कार कर परिसर में धरना देकर प्रतिरक्षण अधिकारी को एक मांग पत्र सोंपकर कार्रवाई किये जाने की मांग की तथा पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर ए.एन.एम शीतल पर महिला स्वास्थ्य कर्मी संगीता पवार के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
मंगलवार को सीएचसी परिसर में धरने पर बैठी ए.एन.एम ,व संगनी /आशाओं द्वारा , सूचना पर धरना स्थल पर पहुंचे प्रतिरक्षण अधिकारी / नोडल अधिकारी डॉ के पी सिंह को सौंपे गये मांग पत्र में कहा गया है कि ए.एन.एम उप केंद्र फखनपुर शीतल की पुनः ज्वाइनिंग के विरोध में 01 सितंबर को एक मांग पत्र मुख्य चिकिसाधिकारी कार्यालय पर उनकी अनुपस्थिति में अपर मुख्य चिकिसाधिकारी डा.अनिल कुमार व डा. विश्वकर्मा को दिया था जिस पर उन्होंने मामले में सीएमओ से फोन पर वार्ता करने की बात कही थी तब सीएमओ ने मामले की जांच कर टीम गठित कर 1 सप्ताह में कार्यवाही करने की बात कही थी ज्ञापन में कहा गया है कि मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई झूंठे आश्वासन से नाराज होकर कर्मचारी धरना देने के लिए विवश हैं मांग पत्र पर दर्जन भर ए.एन.एम व संगनी / आशाओं के हस्ताक्षर हैं उधर सीएचसी के प्रभारी सहित कुछ चिकित्सकों का कहना है कि हमें अपना मन सम्मान नहीं खोना है अपने मन सम्मान को बचाने के लिए यदि इस एएनएम को नहीं हटाया गया तो हम लोग अपने पदों से से त्याग पत्र दे देंगे जिसकी जिम्मेदारी सीएमओ बिजनौर की होगी।
वहीं सीएमओ कौशलेन्द्र जी से इस संबंध में बात की गई तो उनकी बातों से ऐसा लगा कि वह एक एएनएम के सामने पूरे स्टाफ की बात मानने को तैयार नहीं है।
लीलोदेवी ,पूजा ,कुसुम ,सुनिता ,प़िकी ,विनेश आदि महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार को ए.एन.एम शीतल ने संगीता पवार के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दी, शिकायती पत्र में पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्यवाही की मांग की गई है, बताया जा रहा है कि पखनपुर उपकेंद्र की ए.एन.एम का अशोभनीय व्यवहार के आरोप में तबादला कर दिया गया था लेकिन उसकी पुनः ज्वाइनिंग हो गई हैं। ए.एन.एम.व आशाएं ए.एन.एम शीतल की पुनः ज्वाइनिंग का विरोध कर रही हैं मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है।
| पाठक संख्या |
Characters Total
