नगीना । घर वालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज करने वाली युवती ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला अक़बरान निवासी दानिश की पुत्री आजका ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसने सात माह पूर्व घर वालों की मर्जी के खिलाफ मोहल्ले के ही उमैद पुत्र मुजफ्फर के साथ शादी की थी।लेकिन शादी के बाद से ही पति उमैद,जेठ जफर,सास रानी व ससुर मुजफ्फर आए दिन दहेज की मांग को लेकर गाली गलौच व मारपीट करते हुए मानसिक उत्पीड़न करने लगे व जान से मारने की धमकी देने लगे।पति उमैद द्वारा तीन तलाक दे दिया गया है और सात सितंबर की रात पति व जेठ ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।पुलिस ने आज़का की शिकायत पर पति उमैद,जेठ जफर,सास रानी व ससुर मुजफ्फर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
| पाठक संख्या |
Visits
