किरतपुर-बेकाबू सफारी कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत,म्रतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 23 मई 2024

किरतपुर-बेकाबू सफारी कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत,म्रतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था,

Newsnetworkindia


किरतपुर क्षेत्र में एक अनियंत्रित सफारी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, कार चालक मृतक को अपनी कार में डालकर ले गया और नगर के एक निजी अस्पताल के सामने कार व युवक को छोड़कर फरार हो गया। सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर परिजनों को सूचित किया व शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

      जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम ग्राम कसौर रोड से होकर बाइक सवार युवक गांव कसोर से अपने किरतपुर स्थित घर आ रहा था। रास्ते में अनियंत्रित सफारी गाड़ी ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घबराये सफारी गाड़ी चालक ने मृतक को अपनी गाड़ी में डाला और नगर के एक निजी अस्पताल के बाहर मृतक को गाड़ी सहित छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे शहर इंचार्ज शिव कुमार ने गाड़ी व मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर इकट्ठा हुई राहगीरों से शव की शिनाख्त कराई गई, तो मृतक की शिनाख्त प्रशांत 22 वर्ष पुत्र हरीराज निवासी ग्राम कसौर के रूप मे हुई। इस संबंध में शहर इंचार्ज शिवकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं, पुलिस फरार सफारी चालक की तलाश में जुट गई है। सूत्रों की मानें हृदय रोग के कारण तो मृतक के पिता का नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की बड़ी बहन का विवाह पूर्व में हो चुका है। मृतक अपने माता-पिता का बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या