किरतपुर क्षेत्र में तेज गति आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार दम्पत्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे दोनो पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर इकट्टा हुए राहगीरों ने तुरंत घायलों को नगर कि निजी अस्पताल मे भर्ती कराया,जहा चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल मे पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे गजेंद्र एवं उसकी पत्नी सीमा 35 वर्ष निवासी ग्राम छोटी ज्वाली तथा हाल निवासी आदर्श नागर नजीबाबाद अपनी मोटरसाइकिल द्वारा नजीबाबाद की ओर से गंज जा रहे थे। तभी राम पेपर मिल के पास नजीबाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई एवं उसके पति गजेंद्र को भी मामूली चोटे आई । वाहन चालक मौके से फरार हो गया । राहगीरों व ग्रामीणों द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को नगर के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सको ने सीमा को मृत घोषित कर दिया ।जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, पुलिस तुरंत हॉस्पिटल पहुंची और मामले की जानकारी की । पुलिस ने महिला के शव को आपने कब्जे मे लेते हुए पंचनामा भरकर सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
वहीं दूसरी ओर भनेड़ा चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र यादव को लेकर मीडिया कर्मियों में काफी रोष व्याप्त है । कोई भी घटना होने पर जानकारी के लिए यदि कोई भी मीडिया कर्मी भनेडा चौकी इंचार्ज को फोन मिलाता है तो उनके द्वारा ना तो फोन रिसीव किया जाता है और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जाता । जबकि मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार सभी सरकारी अधिकारियों को मीडिया कर्मियों का फोन उठाना आवश्यक है एवं उनसे संतोष पूर्ण व्यवहार करने के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं । परंतु भनेड़ा चौकी इंचार्ज अपनी मनमर्जी करते नजर आते हैं जिसको लेकर मीडिया में काफी रोष व्याप्त है ।भाजपा सरकार मे भी चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह यादव सपा की सोच रखते दिखाई दे रहे हैं ।
| पाठक संख्या |
