स्योहारा क्षेत्र में घर से लापता युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका । ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम लंबाखेड़ा निवासी 23 वर्षीय रॉकी पुत्र खूब सिंह बुधवार की दोपहर अपने घर से लापता हो गया था। जिसकी तलाश परिजनों द्वारा लगातार की जा रही थी। बुधवार व गुरुवार की रात्रि को रॉकी का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला । जिसकी सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक रॉकी के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत किस कारण हुई है उसकी पुष्टि हो पाएगी, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर सर्वम सिंह ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया।
| पाठक संख्या |
