किरतपुर- ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में कोहराम, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 29 अगस्त 2024

किरतपुर- ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में कोहराम,

Newsnetworkindia


किरतपुर क्षेत्र में तेज गति से आ रही ट्रैन के आगे कूदकर एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना ट्रैन चालक द्वारा स्टेशन मास्टर को दी गई । घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात करीब 2 बजे दिल्ली जा रही मसूरी एक्सप्रेस जैसे ही रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी वहां पहले से ही मौजूद 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जिसकी सूचना तुरंत रेल चालक द्वारा स्टेशन मास्टर को दी गई । स्टेशन मास्टर द्वारा तुरंत सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया । स्टेशन मास्टर ने बताया कि युवक ने जान बूझकर ट्रेन के आगे छलांग लगाई है । मृतक की पहचान जीशान पुत्र इरतजा हुसैन निवासी मोहल्ला कोटला के रूप में हुई । बताया जाता है कि मृतक की अपने परिवार के कुछ सदस्यों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर वह आत्म हत्या के लिए पहुंचा  । मृतक के परिवार वाले कश्मीर में रहते हैं जिनको जीशान की मौत की सूचना दे दी गई है । पुलिस द्वारा जीशान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । गुरुवार को जीशान के शव को घर आने के बाद जीशान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। शाम को जीशान के परिजनों ने गमगीन माहौल के बीच उसके शव की अंतिम क्रिया पूर्ण की ।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या