धामपुर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नहटौर थाने में खडे माल मुकदमाती के 5 वाहनों तथा लावरिस 4 वाहनों की नीलामी की कार्यवाही की गई। जिसमें कुल 21 बोलीदाता ठेकेदारों ने भाग लिया । सर्वोच्च बोली 189200 रूपये मौ.सलीम पुत्र महमूद आलम निवासी ग्राम नींदडू व अब्दुल कादिर पुत्र अलीहसनैन निवासी जनपद मुजफ्फरनगर ने लगाई, जो अनुमानित मूल्य 184300 रुपये से 4900 रूपये अधिक थी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विवेक तिवारी, सीओ धामपुर सर्वम सिंह, प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, एसआई जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह मौजूद रहे ।
| पाठक संख्या |
