नगीना । सांप के काटने से 10 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई , बालिका की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सरायमीर निवासी बीनू कुरैशी की 10 वर्षीय पुत्री कुमारी रूही को बुदवार की रात्रि में किसी समय घर पर सोते समय सांप ने काट लिया , घटना का पता लगने व बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजन गुरुवार की सुबह उपचार के लिए उसे नगीना सीएचसी में ले गये , बताया जा रहा है कि सीचसी में एमरजेंसी में भी डयूटी पर कोई डाक्टर न मिलने के कारण परिजन उसे कोतवाली देहात पीएचसी ले गये जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया बताया गया कि बिजनौर जाकर बालिका की मौत हो गई बालिका की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
| पाठक संख्या |
Visits
