टेम्पू से उतरते ही सड़क पर आया मासूम, अज्ञात वाहन ने कुचला - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 12 सितंबर 2026

टेम्पू से उतरते ही सड़क पर आया मासूम, अज्ञात वाहन ने कुचला

News network india


शेरकोट । गांव नूरपुर छिबरी में शनिवार को दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। धामपुर से अपनी मां के साथ टेम्पू से गांव पहुंचे मूसा पुत्र सलमान की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि मूसा अपनी मां के साथ धामपुर से टेम्पू में सवार होकर गांव आया था। टेम्पू से उतरने के बाद उसकी मां चालक को किराया देने लगी। इसी दौरान मासूम अचानक सड़क पर आ गया। तभी वहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मूसा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

no cost tool
पाठक संख्या



hitwebcounter com