नगीना । पिछले दो दिन पूर्व घर से बिना बताए लापता हुए 12 वर्षीय बच्चे का शव तालब में मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ राजेश सिंह सोलंकी व थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम अलीपुर गंगा उर्फ सराय निवासी रफीक का 12 वर्षीय पुत्र शाहनवाज बुधवार को घर से बताए बिना चला गया था।परिजनों ने लापता बच्चे को सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन बच्चे के न मिलने पर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने 12 वर्षीय बच्चे शाहनवाज के लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने सूचना दी शाहनवाज का शव फारूक के खेत के पास स्थित तालाब में तैरता हुआ देखा है। तालाब में सिंघाड़े की फसल पड़ी हुई है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार व सीओ राजेश सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। पुलिस ने मृतक बालक शाहनवाज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद प्राप्त इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
| पाठक संख्या |
Visits
