वाजिदपुर विस्फोट कांड: छोटे भाई के बाद बड़े भाई रोहित ने भी तोड़ा दम, 12 दिन तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत, परिवार में मचा कोहराम - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

वाजिदपुर विस्फोट कांड: छोटे भाई के बाद बड़े भाई रोहित ने भी तोड़ा दम, 12 दिन तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत, परिवार में मचा कोहराम

News network india


शेरकोट । वाजिदपुर विस्फोट कांड में गंभीर रूप से झुलसे दोनों सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। छोटे भाई रोहन की मौत के बाद अब करीब 12 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने वाले बड़े भाई रोहित 15 वर्ष  ने भी शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही हादसे में दो मासूम भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  बतादें कि 20 सितंबर को वाजिदपुर क्षेत्र में एक बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पटाखा फैक्ट्री के अवशेष में हुए विस्फोट की चपेट में आने से रोहन 12 वर्ष और रोहित 15 वर्ष  गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान करीब छह दिन बाद शुक्रवार को छोटे भाई रोहन (12) की मौत हो गई थी। इसके बाद बड़े भाई रोहित का उपचार जारी था, लेकिन करीब 12 दिन बाद शुक्रवार को उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना के संबंध में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अलग-अलग तारीखों में दो मुकदमे दर्ज किए थे। 20 सितंबर को पांच नामजद और 8-10 अज्ञात तथा 26 सितंबर को तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह के अनुसार, अधिकांश आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि वांछित चल रहे आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Website0Stats
पाठक संख्या