वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार पालिका अधिशासी अधिकारी के कहने पर वन विभाग ने लगाया था पिंजरा - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार पालिका अधिशासी अधिकारी के कहने पर वन विभाग ने लगाया था पिंजरा

News network india


नगीना । बढ़ापुर रोड  स्थित श्री कृष्ण गौशाला के सामने मैरिज हॉल के पीछे ईओ पालिका सतीश कुमार के कहने व एसडीएम नगीना के आदेश पर वन विभाग द्वारा लगाए गए  पिंजरे में एक मादा गुलदार कैद हो गया। जिसे   वहां से उठा कर आगामी सूचना तक कृषि विज्ञान केन्द्र में रख दिया गया है।

       नगीना वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर)प्रदीप शर्मा ने बताया कि आज सुबह  करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि नगीना -बढ़ापुर -रायपुर तिराहे के पास बढ़ापुर रोड पर स्थित श्री कृष्ण गौशाला के सामने एक वैंकट हॉल के पीछे मोहल्ला कलालन नई बस्ती वार्ड 16 में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार की सूचना व एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार के आदेश पर वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक मादा गुलदार कैद हो गया।सूचना मिलते ही वह स्वयं वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार, वन दरोगा नईम अली व वन दरोगा लाल सिंह की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पिंजरे के पास खड़ी लोगों की भीड़ को हटाकर गुलदार को पिंजरे सहित सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।गुलदार को पिंजरे सहित कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना में उच्चाधिकारियों के आदेश आने तक सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करा दिया गया।

      रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि गिरफ्त में आया गुलदार मादा है और उसकी उम्र लगभग 4/5 वर्ष है   ज्ञातव्य है कि 22 सितंबर की रात इस सड़क पर रोड क्रास करते हुए गुलदार की एक कार सवार युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया व व्हाट्स एप ग्रुपों में वायरल भी कर दी थी।जिसके बाद ईओ नगीना ने एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार जानकारी दी एसडीएम नगीना के आदेश पर  वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की थी और अगले दिन ही 23 सितंबर को वहां एक वेंकट हॉल के पास पिंजरा लगा दिया था। करीब दस दिन बाद यहां लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। माना जा रहा है कि वन विभाग के पिंजरे में बीती रात कैद हुआ गुलदार वही है जो 22 सितंबर की रात बढ़ापुर रोड पर स्थित मैरिज हॉल के पास सड़क क्रास करते हुए दिखाई दिया था।

           वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है और उनके आदेश पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits