नगीना तहसील के अन्तर्गत सिंचाई विभाग द्वारा बैराज का विकल्प सुखरो वियर में जल भण्डारण कर कृषकों को सिंचाई हेतु चैनल के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जाता है । खनन माफियाओं द्वारा सुखरो वियर के बिल्कुल सामने नदी पाट कर जल प्रवाह बंद कर खनन हेतु रास्ता बनाया जा रहा है। इनकी मंशा सप्लाई चैनल के सेवा मार्ग का उपयोग कर खनन किया जाना है । खनन के बड़े डम्परों से सेवा मार्ग क्षतिग्रस्त होना स्वाभाविक है । बताया गया कि विगत वर्ष भी सप्लाई चैनल के सेवा मार्ग का उपयोग कर क्षतिग्रस्त किया गया था, विभाग द्वारा इन माफियाओं पर अर्थदण्ड भी निर्धारित किया जा चुका है । विभाग के इंजीनियर्स से वार्ता की गई उनके द्वारा बताया गया कि सिंचाई स्ट्रक्चर के निकट से खनन करने हेतु पट्टे करने की अनुशंसा विभाग द्वारा नहीं की जाती है और न ही इस वर्ष की गई । सिंचाई स्ट्रक्चर के समीप खनन किया जाना दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।इसके बावजूद भी खनन माफिया अपनी दबंगई के बल पर खनन कर रहे हैं। विभाग के जूनियर इंजीनियर से भी दूरभाष पर वार्ता की गई उनके द्वारा बताया गया कि मौखिक रूप से अनेक बार समझाने के बावजूद भी खनन माफिया खनन करना बन्द नहीं कर रहे हैं। बताया गया कि इस सम्बन्ध में खनन अधिकारी बिजनौर को भी अवगत कराया गया किन्तु अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगाया गया। सिंचाई विभाग या खनन विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही खननकर्ता भाग जाते हैं I सिंचाई स्ट्रक्चर के समीप खनन होने एवं सप्लाई चैनल सेवामार्ग का उपयोग करने से संरचना क्षतिग्रस्त होगी एवं सिंचाई सुविधा प्रभावित होगी ।
| पाठक संख्या |
Visits
