प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, निकाली गई विशाल सेवा संकल्प यात्रा - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, निकाली गई विशाल सेवा संकल्प यात्रा

News network india


बिजनौर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जनपद बिजनौर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में विशाल सेवा संकल्प यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पार्टी पदाधिकारी,अधिकारी, गणमान्य लोग व आमजन उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प यात्रा से पूर्व इंदिरा बाल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम का सफल संचालन रवि चौधरी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी भी विस्तार से दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के उपरांत नगर में विशाल सेवा संकल्प यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का माहौल रहा।

इसके उपरांत नगर पालिका परिषद के महात्मा डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सेवा संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया से वार्ता भी की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, नहटौर विधायक ओम कुमार, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, नगर पालिका परिषद बिजनौर की अध्यक्ष इंदिरा सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी, बड़ी संख्या में आमजन व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Total Characters
पाठक संख्या



PageHits