धामपुर । नेशनल हाईवे 74 (काशीपुर मार्ग) पर मंगलवार को दो तेज रफ्तार मोटर साइकिलों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। यह भीषण हादसा इतना दर्दनाक था कि एक बाइक सवार युवक ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण, अस्पताल पहुँचाया घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना धामपुर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 74 काशीपुर रोड पर दो अनियंत्रित बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दूर तक तेज धमाके जैसी आवाज गूंज उठी।
हादसा देखते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत कार्य शुरू करते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों में छाया मातम, रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
धामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
"सड़क पर आपकी एक सेकंड की सतर्कता किसी का जीवन बचा सकती है। नेशनल हाईवे पर गति सीमा का ध्यान रखें और हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
| पाठक संख्या |
Visits
