दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज की दीवार भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला बारिश के बीच अचानक गिरी दीवार, मलबा गिरने से मचा हड़कंप - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 5 सितंबर 2026

दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज की दीवार भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा टला बारिश के बीच अचानक गिरी दीवार, मलबा गिरने से मचा हड़कंप

 

News network india

शेरकोट । नगर के दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में शनिवार को एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई छात्र या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।बतादें कि लगभग दो सप्ताह पहले भी चाहरदीवारी का एक बड़ा हिस्सा भारी बारिश के चलते भरभरा कर गिर चुका है।

 शनिवार को एक बार फिर अचानक दीवार का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। 

लोगों ने बारिश के कारण अन्य जर्जर हिस्सों को लेकर भी चिंता जताई है। कॉलेज प्रबंधन से क्षतिग्रस्त हिस्से की सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की गई है।बताया जाता है कि सम्बंधित दीवार पर मंदिर व विद्यालय के बीच एक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।आरोप है कि प्रबंध तंत्र विद्यालय की क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक कराना चाहता है,लेकिन मंदिर कमेटी से जुड़े लोग न्यायालय में वाद विचाराधीन होने का वास्ता देकर दीवार निर्माण नही होने देना चाहता है।जिससे न केवल छात्र छात्राओं की सुरक्षा  प्रभावित हो रही है बल्कि मंदिर की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits