चोर गिरोह का पर्दाफाश करने पर ग्रामीणों ने बिजेंद्र राठी को किया सम्मानित - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

चोर गिरोह का पर्दाफाश करने पर ग्रामीणों ने बिजेंद्र राठी को किया सम्मानित

News network india


हल्दौर। अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करने पर हल्दौर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी को थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के कई गांवों मे पिछले काफी दिनों से लगातार ट्यूबैलों से ट्रांसफार्मर,केविल व अन्य कुएं के सामान को चुराकर निशाना बनाते हुए चोरी कर रहे थे जिसकी पीड़ित क्षेत्रवासियों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। चोरों ने बिलाई क्षेत्र,झालू क्षेत्र के आसपास से लाखों रुपए का सामान भी चोरी कर लिया था। बिजेंद्र सिंह राठी जब हल्दौर थानाध्यक्ष बनाए गए उसके बाद पीड़ित किसानों ने थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। बिजेंद्र सिंह राठी ने चोरों को पकड़ने तथा उनसे निजात दिलाने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया था। बिजेंद्र सिंह राठी ने पुलिस की एक टीम उप निरीक्षक गुरुचरण के नेतृत्व में गठित की और स्वयं भी उस टीम की मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस टीम ने सीसीटीवी और सर्विलांस के आधार पर जानकारी जुटाते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में अहम सफलता हासिल की। सभी पकड़े गए चोर दूसरे राज्य के हैं जिनके पास से पुलिस ने चोरी के माल सहित उपकरण बरामद किए हैं। हल्दौर पुलिस ने चोरो को पकड़कर किसानों को चोरी की घटनाओं से निजात दिलाने को लेकर थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने हल्दौर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉक्टर धर्मवीर सिंह, सूरज सिंह दहिया,धर्मपुरा के ग्राम प्रधान शौवीर सिंह, भाजपा नेता सुरेश वर्मा,लटूर सिंह,चोकपुरी पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह,सतेंद्र सिंह,उत्तम गोयल,सचिन चौधरी,पावटी के पूर्व प्रधान इंतजार अहमद, योगेंद्र सिंह,नसीरपुर नैन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, लवलेश कुमार,कामेंद्र सिंह,विनीत चौधरी आदि नगर क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Total Characters
पाठक संख्या



PageHits