जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर विवाहिता को पीटा और घर से निकाला रिपोर्ट दर्ज - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर विवाहिता को पीटा और घर से निकाला रिपोर्ट दर्ज

News network india


नगीना ।  नगर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी विवाहिता ने अपने जेठ पर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पति समेत ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार शुमायला पुत्री मोहम्मद उस्मान की शादी 25 जून 2025 को फरमान पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला जाफ्तागंज, थाना नजीबाबाद से हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। पति फरमान कारोबार के लिए तीन लाख रुपये अतिरिक्त मांगता था। आरोप है कि ननद नाहिद व शाहीन तथा जेठ शाकिर, दानिश और सलमान भी दहेज को लेकर उसे ताने देते और मारपीट करते थे।

  महिला के मुताबिक उसने पूर्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी,जिसके बाद मामला मध्यस्थता केंद्र धामपुर पहुंचा।वहां पति द्वारा गलती स्वीकार करने के बाद 30 सितंबर को वह पति और छोटे बच्चे के साथ ससुराल चली गई थी।आरोप है कि 11 अक्टूबर को वह घर में अकेली थी,तभी जेठ दानिश कमरे में घुस आया और उसे दबोचकर कपड़े फाड़ते हुए अश्लील हरकत करने लगा।शोर मचाने पर वह भाग गया।पीड़िता का आरोप है कि घटना की जानकारी पति फरमान को देने पर उसने जेठ शाकिर, सलमान तथा ननद नाहिद और शाहीन के साथ मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और घर से निकाल दिया।इसके बाद वह मायके पहुंची और थाने में तहरीर दी।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits