वन दरोगा पर गाड़ी चढ़ाकर खैर की लकड़ी तस्करी करने वाले गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार, ​होंडा सिटी कार और 45 हजार रुपये की प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद; दिन में रेकी कर रात में पेड़ों का कटान करता था गिरोह - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

वन दरोगा पर गाड़ी चढ़ाकर खैर की लकड़ी तस्करी करने वाले गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार, ​होंडा सिटी कार और 45 हजार रुपये की प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद; दिन में रेकी कर रात में पेड़ों का कटान करता था गिरोह

News network india


नजीबाबाद पुलिस ने जंगलों से कीमती खैर की लकड़ी काटकर तस्करी करने और रोकने पर वन उपनिरीक्षक (दरोगा) पर वाहन चढ़ाकर जानलेवा हमला करने वाले अंतर-थाना गिरोह के तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी कार तथा लगभग 45 हजार रुपये मूल्य की खैर की कटी हुई प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की है।  


​वन दरोगा को पिकअप से कुचलने का किया था प्रयास


​घटना 5 अक्टूबर 2026 की है। साहनपुर रेंज (नजीबाबाद) में तैनात वन उपनिरीक्षक सार्थक (पुत्र सतीश कुमार) ने सूचना पर लकड़ी तस्करों को रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान बेखौफ तस्करों ने वन दरोगा की बाइक में पिकअप से जोरदार टक्कर मारकर उन्हें कुचलने की कोशिश की, जिससे उनके बाएं पैर में गंभीर चोटें आई थीं।  

​हमलावर मौके से खैर के तीन पेड़ काटकर दो पेड़ों की लकड़ी पिकअप में लादकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना नजीबाबाद में मु0अ0स0 485/2026 धारा 303(2), 221, 221(1), 132, 115(2) बीएनएस व 26(1)(F)/26(1)(G) भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।  


​8 तस्करों के नाम आए थे सामने, 3 को पुलिस ने दबोचा


​अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. के.जी. सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि विवेचना व साक्ष्य संकलन के दौरान इस दुस्साहसिक वारदात में कुल 8 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए थे। रविवार (18 अक्टूबर 2026) को नजीबाबाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। ​गिरफ्तार अभियुक्त ​बब्बू उर्फ बग्गड़ पुत्र प्रेम सिंह (निवासी ग्राम चम्पतपुर चकला उर्फ भोगपुर, थाना बढ़ापुर, बिजनौर)  मुख्य आरोपी है।

​सतनाम पुत्र करतार (निवासी ग्राम चम्पतपुर चकला, थाना बढ़ापुर, बिजनौर) व ​इकरार पुत्र इशरार (निवासी ग्राम कासमपुर गढ़ी, थाना अफजलगढ़, बिजनौर) — खरीदार खरीदार हैं। 

​बरामदगी खैर के 6 लट्ठे (करीब 3 फीट) व 3 लट्ठे (1.5 फीट के दो टुकड़े)  अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये,

​घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार (यूके 08 ए क्यू 4146)  

​दिन में रेकी, रात में कटान और आगे चलती थी की गई। 

​पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दिन के समय जंगलों में घूमकर खैर, शीशम और सागौन के कीमती पेड़ों की रेकी करते थे। रात में गिरोह के सदस्य पेड़ों को काटकर पिकअप में लादते थे। पुलिस व वन विभाग की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गिरोह के कुछ साथी आगे-आगे कार से चलते थे।  

​चोरी की लकड़ी को अफजलगढ़ निवासी सलीम ठेकेदार और इकरार की टाल पर बेचा जाता था। 5 अक्टूबर की रात बब्बू के कहने पर खैर का कटान किया गया था, जहां पकड़े जाने के डर से छिन्दर पिकअप लेकर भागा और वन दरोगा को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इकरार ने यह लकड़ी लगभग 45 हजार रुपये में खरीदी थी।  


​शातिर अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास


​एएसपी नगर ने बताया कि मुख्य आरोपी बब्बू उर्फ बग्गड़ पर बढ़ापुर थाने में आबकारी व मारपीट के 4 मुकदमे तथा सतनाम पर बढ़ापुर व नगीना देहात में वन अधिनियम व चोरी के 3 मुकदमे दर्ज हैं।  

​बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 317(5) और 109(1) बीएनएस की वृद्धि कर चालान किया गया। वारदात में शामिल शेष फरार अभियुक्तों (छिन्दर, खेम सिंह, राजपाल, सोनू बिजनौरिया और सोनू) की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

https://www.hitwebcounter.com/
पाठक संख्या



Characters Total