नगीना चौराहे पर अतिक्रमण से जाम, रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग स्कूल टाइम और परीक्षा के दिनों में बढ़ती है परेशानी, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को भी होती है देरी - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

नगीना चौराहे पर अतिक्रमण से जाम, रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग स्कूल टाइम और परीक्षा के दिनों में बढ़ती है परेशानी, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को भी होती है देरी

News network india


 किरतपुर। नगर के नगीना चौराहे पर अतिक्रमण और नगीना रोड स्थित रेलवे फाटक बंद होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे खड़े फल के ठेले, रेहड़ी-पटरी और दुकानों के बाहर रखे काउंटरों से आवागमन के लिए जगह कम पड़ रही है। वहीं,ट्रेनों के आवागमन के दौरान रेलवे फाटक बंद होने से जाम की समस्या और बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल के समय और परीक्षा के दिनों में ट्रेनों के आने पर रेलवे फाटक बंद होने से छात्र- छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी समय से विद्यालय पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण यातायात की समस्या से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है।

नगरवासियों का कहना है कि चौराहे पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा, शाम के समय चौराहे के आसपास कुछ लोगों के शराब पीकर एकत्र होने की शिकायतें भी सामने आई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

नगरवासियों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने, ठेले-रेहड़ियों को निर्धारित स्थान पर लगवाने, शाम के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और नगीना रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Website
पाठक संख्या



Characters Total