राखी बांधने जा रही 68 वर्षीय वृद्धा की बाइक से गिरकर मौत - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

राखी बांधने जा रही 68 वर्षीय वृद्धा की बाइक से गिरकर मौत

News network india


नगीना । भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार को बहने अंतिम सांस तक मनाती है। इसी कड़ी में नगीना क्षेत्र की एक 68 वर्षीय वृद्धा  अपने बेटे के साथ बाइक से भाई के घर राखी बांधने का रही थी बाइक का संतुलन बिगड़ने पर  सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई , जिसे उपचार हेतु एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया ,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद  गंभीर हालत में जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया , बताया जा रहा है, कि बिजनौर में महिला की मौत हो गई।

राखी बांधने जा रही महिला की मोत।क्षेत्र के ग्राम बूढ़ावाला निवासी  68 वर्षीय इमरती देवी शुक्रवार की सुबह 9बजे करीब रक्षाबंधन के अवसर पर अपने बेटे चमन की बाईक पर बैठकर. कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गौसपुर में अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी कोतवाली मार्ग पर कृषि धान अनुसंधान केंद्र के सामने बाईक पहुंचने पर अचानक  इमरती देवी संतुलन बिगड़ने पर बाईक से सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई ,घायल महिला को उपचार हेतु एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया ,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया , बताया जा रहा है, कि बिजनौर में महिला की मौत हो गई , महिला के पुत्र चमन ने इमरती देवी की मौत की पुष्टि करते हुये बताया कि उसकी मां गौसपुर में अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी बिजनौर में उपचार के दौरान समय उसकी मौत हो गई।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter