एसपी के आदेश पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

एसपी के आदेश पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

News network india


नगीना । एसपी के आदेश पर नगीना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों व एक प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

     एसपी के. के. विश्नोई को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में मोहल्ला कलालान निवासी आशिफ अली की पुत्री अरीबा ने कहा है कि उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार आशियाना कॉलोनी निवासी जुनैद पुत्र मौहम्मद अहमद के साथ हुआ था।जिससे उसे एक चार साल की बेटी अनामिका भी है।आरोप है कि जुनैद ने उसे तीन तलाक जुबानी बोलकर घर से भगा दिया तो उसने न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया।

     अरीबा का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मुकदमे की पैरवी के लिए कोर्ट नहीं जाने दे रहे हैं और हर तारीख से पहले उसके मायके आकर मारपीट करते हैं।वह पुलिस में शिकायत करती है तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।अरीबा का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग राजनीतिक रसूख वाले दबंग व गुंडे किस्म के लोग हैं जिससे उसे जान माल का खतरा बना हुआ है।कभी भी कोई संगीन वारदात कर सकते हैं।

     एसपी के के विश्नोई के आदेश पर नगीना पुलिस ने अरीबा के पति जुनैद,उसके भाइयों नवेद,अकरम, असलम,बहन रानी, सास अंजुम,भाभियों गुड़िया,कमर जहां व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ तीन तलाक समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter