बिजनौर । जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के के बिश्नोई तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील नगीना क्षेत्र में आतिशबाजी एवं पटाखों का क्रय-विक्रय करने वाली दुकानों तथा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ दुकानों एवं फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की और नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि आतिशबाजी एवं पटाखों के क्रय-विक्रय तथा निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आतिशबाजी से संबंधित सभी प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच की जाए तथा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि संयुक्त टीम गठित कर जनपद की समस्त आतिशबाजी एवं पटाखों का क्रय-विक्रय करने वाली दुकानों तथा फैक्ट्रियों की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था, भंडारण एवं अन्य निर्धारित मानकों का विशेष रूप से परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
| पाठक संख्या |
Free Counter
