शेरकोट ।ग्राम हाफिजाबाद निवासी शराफत 50 वर्ष की गुरुवार दोपहर मुबारकपुर कुंडा स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह तालाब में सिंघाड़े की बेल सीधी करने गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश करते हुए परिजन तालाब पर पहुंचे तो पानी में शराफत का शव तैरता दिखाई दिया।परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को तालाब से बाहर निकाला। शराफत की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया गया कि शराफत ने मुबारकपुर कुंडा स्थित तालाब में सिंघाड़े की बेल डाल रखी थी। गुरुवार दोपहर वह बेल को सीधा करने के लिए तालाब में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
| पाठक संख्या |
Free Counter
