कुछ घंटे बाद ही लटका राशन की दुकान की छत का लिंटर, निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कुछ घंटे बाद ही लटका राशन की दुकान की छत का लिंटर, निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

News network india


शेरकोट । ग्राम सभा आराजी कंदला की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनवाई जा रही राशन की दुकान की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। दुकान का लिंटर डालने के कुछ ही घंटे बाद लटक गया। इसकी जानकारी मिलते ही ठेकेदार और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और   जैक आदि लगाकर लिंटर को सहारा देने का प्रयास किया। घटना के बाद निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में रोष है।

ग्रामीणों का आरोप है कि राशन की दुकान के निर्माण में मानकों को दरकिनार कर सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस संबंध में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से शिकायत भी की गई थी, लेकिन आरोप है कि शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब लिंटर डालने के कुछ ही घंटों में उसके लटकने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। उनका कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ग्राम पंचायत सचिव नीरज कुमार का कहना है कि उक्त दुकान का निर्माण लगभग आठ लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा था।जिसमे ठेकेदार को चार लाख का भुगतान किया भी जा चुका है।ठेकेदार छत का लिंटर पुनः डालेगा अन्यथा उसे दिए गए पैसे वापस लिए जाएंगे ।

Total Characters
पाठक संख्या



PageHits