नवजात बच्चे को बेचने के मामले में पुलिस ने शिवानी को भी किया गिरफ्तार - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

नवजात बच्चे को बेचने के मामले में पुलिस ने शिवानी को भी किया गिरफ्तार

News network india


नगीना । पुलिस ने 14 माह के बच्चे को बेचने के मामले में जेल भेजे जा चुके कथित डॉक्टर जितेंद्र कुमार की पत्नी शिवानी उर्फ सोमवती को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।इस मामले में छह अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

       सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम भूरापुर निवासी ताजुद्दीन पुत्र मेंहदी हसन द्वारा 28 सितंबर को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी बहन ग्राम नैनपुरा निवासी शबनम पत्नी फरमान ने अपने 14 माह के पुत्र को पालन पोषण हेतु ग्राम नैनपुरा निवासी दाई शफीकन व उसके पति फरीद पुत्र अब्दुल रशीद को दिया था।आरोप लगाया था कि उन्होंने 14 माह के बच्चे को अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर बेच दिया है।

    पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौतम राय के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम नंदपुर निवासी दो सगे भाइयों कथित डॉक्टरों जितेंद्र कुमार उर्फ विक्की व कपिल उर्फ राजवीर पुत्रगण रोहताश,बच्चे की मां शबनम व पिता फरमान,शफीकन दाई तथा बच्चे को खरीदने वाली महिला हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र के गांव बहादुरपुर सैफी निवासी सलोचना पत्नी प्रीतम सैनी को 29 सितंबर को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।

     सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस विवेचना के दौरान प्रकाश में आई अभियुक्ता शिवानी उर्फ सोमवती पत्नी जितेंद्र कुमार उर्फ विक्की निवासी ग्राम नंदपुर को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।शिवानी उर्फ सोमवती के खिलाफ नगीना थाना में 2018 में मेडिकल एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। बच्चे को बेचने के लिए हुई डील में शिवानी उर्फ सोमवती की भी मुख्य भूमिका थी।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits