एडीएम अंशिका दीक्षित ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण राष्ट्रीय ध्वज वितरण ना किए जाने पर जताई नाराजगी - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

बुधवार, 12 अगस्त 2026

एडीएम अंशिका दीक्षित ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण राष्ट्रीय ध्वज वितरण ना किए जाने पर जताई नाराजगी

News network india


नगीना । अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित ने अचानक नगर पालिका पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्हें पालिका संबंधी विभिन्न शिकायतें मिल रही थी,, उन्होंने आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मियो फाइलों समेत राष्ट्रीय ध्वज वितरण ना किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की ।

                 एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित अचानक नगर पालिका कार्यालय उस समय पहुंची जब पूर्वाहन    10, 45 बजे नगर पालिका में लिपिक नहीं पहुंच सके थे, उनके आते ही नगर पालिका में अफरा तफरी का माहौल दिखाई दिया, ठीक उसी वक्त पहुंचे दो तीन बाबूओ ने फोन कर साथी बाबुओ को बुलाया। एडीएम अंशिका ने निर्माण विभाग जन्म मृत्यु एवं स्वास्थ्य विभाग, रिकॉर्ड रूम, पथ प्रकश विभाग समेत सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने आई एडीएम अंशिका दीक्षित ने सड़क निर्माण संबंधी शिकायतों की सभी फाईलो को बारी-बारी से जांच पड़ताल की। और फाइलों में कमी होने पर नाराजगी व्यक्ति की।  एडीएम ने सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा द्वारा रिश्वत लेकर रखे आउटसोर्सिंग ( ठेका सफाई कर्मियों) की शिकायतों की सभी फइलों की गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल की। एडीएम अंशिका ने नगर पालिका में रखें मिले ध्वजारोहण वितरण न किए जाने पर खासी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल वितरण किए जाने के निर्देश दिये। एडीएम आशिका दीक्षित उस समय आग बबुल हो उठी जब स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने अटेंडेंस (हाजरी ) रजिस्टर में 13 अगस्त की अटेंडेंस लगा दी। कुछ कर्मचारियों को एडीएम ने  जमकर फटकार लगाई जिसकी गुंज ऑफिस से बाहर तक सुनाई दे रही थी।  पत्रकारों से वार्ता करते हुए निरीक्षण से संबंधित जानकारी बाद मे देने को कहा जबकि पत्रकार अब तक हुए निरीक्षण की जानकारी देने पर जोर देते रहे, पर उन्होंने कुछ भी बताना मुनासिब नहीं समझा। इसी बीच वार्ड सदस्यो का एक प्रतिनिधि मंडल भी एडीएम अशिंका दीक्षित से मिला जिन्होंने अपने अपने वार्ड की जन समस्याएं रखी।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार, चेयरपर्सन पुत्र शेख शाहनवाज खलील, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, कार्यवाहक प्रधान लिपिक इफ्तिखार जेदी, मुनीर जेदी, जेई रविंद्र कुमार,संदीप वल्मीकि, नरेश कुमार, तलत अहमद, असलम अहमद, दिनेश कुमार, रोहित कुमार, अनीता शर्मा, दीपक कुमार, फ़ैज़ अहमद, आदि मौजूद रहे।

https://www.hitwebcounter.com/
पाठक संख्या



Characters Total