एसडीएम प्रिंस कुमार के आदेश पर तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर नगीना क्षेत्र में 3 नहीं करीब तीन दर्जन अवैध कॉलोनिया विनियमित विभाग की मिलीभगत से लग रहा सरकार को चुना - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 19 सितंबर 2026

एसडीएम प्रिंस कुमार के आदेश पर तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर नगीना क्षेत्र में 3 नहीं करीब तीन दर्जन अवैध कॉलोनिया विनियमित विभाग की मिलीभगत से लग रहा सरकार को चुना

News network india


नगीना । एसडीएम नगीना के निर्देश पर तहसील के नगर क्षेत्र में विनियमित क्षेत्र की टीम ने नगर की अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करते हुए  प्रशासन की टीम ने कालोनियों का अवैध निर्माण गिरा दिया। जिससे कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया।

   नगर क्षेत्र में कालोनाइजरों द्वारा अवैध कालोनियों का धंधा जोरो पर चलने की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते शुक्रवार की शाम एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार के आदेश पर राजस्व निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम ने  नूरसराय व निजाम सराय, धामपुर रोड पर स्थित कस्बा कोटरा में विकसित हो रही तीन अवैध आवासीय कॉलोनियो को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा अलीपुर गंगा स्थित तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण को भी गिराया गया।

        अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर की कार्रवाई से कालोनाइजरों में कोई चिंता हुई हो या ना हुई हो,अलबत्ता उन लोगों को जरूर चिंता सताने लगी होगी जिन्होंने अपनी जमा पूंजी लगाकर घर बनाने का सपना संजो कर प्लॉट खरीदा होगा या प्लॉट खरीदने के लिए बयाना दे रखा होगा।अधिकांश कालोनाइजर यह कह कर प्लॉटों को बेचते हैं कि उनकी कॉलोनी का नक्शा विनियमित क्षेत्र व नगर पालिका से स्वीकृत है और उन्हें स्वीकृत कॉलोनियों वाली सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

नगीना में कट रही कॉलोनियों में से 90 प्रतिशत कालोनियों के नक्शे नगर पालिका परिषद व विनियमित क्षेत्र से स्वीकृत नहीं हैं।पूरा कारोबार विनियमित क्षेत्र की छत्रछाया में फल फूल रहा है।एसडीएम कंपाउंड स्थित पुराने एसडीएम कार्यालय में विनियमित क्षेत्र का दफ्तर तो है लेकिन वहां अक्सर एक लिपिक ही मिलते हैं।विनियमित क्षेत्र के जेई के दर्शन तो कभी कभार ही होते हैं।  नगीना में 3 नहीं 30 से अधिक अवैध कॉलोनियां है और भी विकसित भी हो रही हैं।धामपुर रोड सबसे महंगा है और काशीपुर हरिद्वार फोरलेन एक्सप्रेस वे बनने के बाद सेंट मैरी स्कूल से आगे तक जमीनों की कीमत आसमान छू रही है और प्लॉटों की बिक्री बहुत महंगे रेट पर हो रही है।अकबराबाद चौक से रायपुर बढ़ापुर तिराहे तक,अकबराबाद चौक से रेलवे फाटक तक,बढ़ापुर रोड पर श्री कृष्ण गौशाला से ईदगाह तक जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं।बिजनौर रोड पर भी सिटी डिग्री कॉलेज तक कॉलोनियां कट रही हैं और जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं।बिश्नोई सराय से गांव बूढ़ावाला वाली रोड पर भी कॉलोनियां काटी जा रही हैं और ऊंचे रेट पर प्लॉट बिक रहे हैं।पैराडाइज वेंकट हॉल के पीछे भी कॉलोनी विकसित हो चुकी है,यहां बने बनाए मकान भी बेचे जा रहे हैं।और तो और गांव कालाखेड़ी रोड पर फोरलेन एक्सप्रेस वे के अंडरपास तक खूब प्लॉट काटे जा रहे हैं।आईटीआई के पास कड़ुला नदी के किनारे एक पट्टे की जमीन पर भी प्लॉटिंग हो रही है।इस रोड पर भी प्लॉट 12 हजार रूपए गज तक बिक रहे हैं।

महानगरों व बड़े शहरों की तर्ज पर नगीना जैसे छोटे से कस्बे में भी रियल एस्टेट का कारोबार खूब फल फूल रहा है।अंतर इतना है कि महानगरों व बड़े शहरों में रियल एस्टेट कारोबारी कईं मंजिला आवासीय भवनों वाली सोसायटीज विकसित करके फ्लैट बनाकर बेचने का काम करते हैं लेकिन यहां प्लॉट काटकर बेचने का काम किया जा रहा है।सस्ती जमीनें खरीदकर लाखों के वारे न्यारे कर रह हैं और कॉलोनियों के नक्शे स्वीकृत न कराकर सरकारी राजस्व की भी चोरी कर रहे हैं।

           एसडीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार चलता रहेगा। इस अवसर पर लेखपाल बेनीवाल,भानु प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits