स्योहारा रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत से आवागमन ठप होने की आशंका, भाकियू (अरा.) ने उठाई वैकल्पिक मार्ग की मांग, ​फ्लाईओवर निर्माण से नूरपुर रोड फाटक पहले से प्रभावित; मिल के सामने क्रॉसिंग बंद होने पर गन्ने की ढुलाई और खेती होगी बाधित, 400 मीटर दूर अस्थाई रास्ते की व्यवस्था की गुहार - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

स्योहारा रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत से आवागमन ठप होने की आशंका, भाकियू (अरा.) ने उठाई वैकल्पिक मार्ग की मांग, ​फ्लाईओवर निर्माण से नूरपुर रोड फाटक पहले से प्रभावित; मिल के सामने क्रॉसिंग बंद होने पर गन्ने की ढुलाई और खेती होगी बाधित, 400 मीटर दूर अस्थाई रास्ते की व्यवस्था की गुहार

News network india


स्योहारा शुगर मिल के सामने स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर संभावित मरम्मत कार्य के चलते आवागमन बंद होने की आशंका ने क्षेत्रीय किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गन्ने के आगामी पेराई सत्र और दैनिक कृषि कार्यों को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने की मांग उठाई है। भाकियू ने आगाह किया कि यदि बिना पुख्ता इंतजाम के रास्ता बंद किया गया तो किसानों को गन्ने की ढुलाई और खेतों तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।


​नूरपुर रोड फाटक पर पहले से चल रहा फ्लाईओवर का काम


​भाकियू (अरा.) के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक डागर के नेतृत्व में रेल अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया गया कि स्योहारा रेलवे स्टेशन के दोनों ओर रेलवे क्रॉसिंग स्थित हैं। नूरपुर रोड की ओर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर चीनी मिल के लिए निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य प्रगति पर होने के कारण वहां पहले से ही आवागमन सुचारू नहीं है और रूट प्रभावित चल रहा है।

​ऐसे में यदि दूसरी ओर मिल के पीछे स्थित रेलवे क्रॉसिंग को भी मरम्मत कार्य के नाम पर पूरी तरह बंद कर दिया गया, तो ग्रामीण इलाकों व किसानों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों को अपने ही खेतों तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का लंबा फेरा लगाना पड़ेगा, जिससे समय, ईंधन और संसाधनों का भारी नुकसान होगा।


​400 मीटर दूर पूर्व दिशा में बने रास्ते से मिल सकती है राहत


​संगठन ने समस्या का व्यावहारिक समाधान सुझाते हुए बताया कि रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 400 मीटर दूर पूर्व दिशा में एक संपर्क रास्ता मौजूद है। यदि रेल विभाग मौके का स्थलीय निरीक्षण कर इस रास्ते को अस्थायी तौर पर सुगम बना दे, तो वहां से छोटे कृषि वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और खाली गाड़ियां आसानी से निकाली जा सकती हैं। इससे किसानों को अनावश्यक चक्कर नहीं काटना पड़ेगा और गन्ने की आपूर्ति भी प्रभावित नहीं होगी।


​रेल मंत्री व डीआरएम मुरादाबाद को भेजा ज्ञापन


​भाकियू (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री तथा मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मुरादाबाद को संबोधित ज्ञापन रेल अधिकारियों को सौंपा। संगठन ने पुरजोर मांग की है कि क्रॉसिंग पर किसी भी प्रकार का मरम्मत कार्य शुरू करने से पूर्व किसानों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

​ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिला सचिव लोकेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष आलोक डागर, मोहित कुमार, अवनीश चौधरी, यशपाल सिंह, आशुतोष कुमार सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter