गन्ना क्रय केंद्र विवाद, ग्रामीणों का जोरदार विरोध - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 2 नवंबर 2026

गन्ना क्रय केंद्र विवाद, ग्रामीणों का जोरदार विरोध

News network india


मंडावर क्षेत्र में बरकातपुर शुगर मिल का दयालवाला बी नामक गन्ना क्रय केंद्र एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। यह केंद्र जहाँगीरपुर रोड पर सीमला खुर्द नई बस्ती के पास लगाया गया है। समस्या यह है कि गन्ने से भरे ट्रक उसी बस्ती से होकर गुजरते हैं। पिछले साल भी एक ट्रक मकान से टकरा गया था और बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया था।

इसी खतरे को देखते हुए सीमला खुर्द के ग्रामीणों ने इस साल क्रय केंद्र लगने से पहले ही मिल के उच्च अधिकारियों और जिलाधिकारी बिजनौर को प्रार्थनापत्र देकर अवगत करा दिया था। उन्होंने साफ मांग की थी कि ग्रामीणों की सुरक्षा और समस्या को देखते हुए इस केंद्र को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। लेकिन सूत्रों के अनुसार मिल का एक इंस्पेक्टर, जिसे लोग गब्बर के नाम से जानते हैं, ने केंद्र को उसी पुरानी जगह पर लगवा दिया, जहां पहले से समस्या बनी हुई थी।

रविवार को जब केंद्र पर ट्रकों में गन्ना भरकर उसी रास्ते से निकालने की तैयारी शुरू हुई तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वे क्रय केंद्र पर पहुंच गए और उसका जोरदार विरोध किया। साथ ही थाना प्रभारी मंडावर के नाम शिकायती पत्र भी सौंप दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी बार-बार की चेतावनी और प्रार्थनाओं को नजरअंदाज कर केंद्र उसी खतरनाक जगह पर चलाया जा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन और मिल प्रबंधन इस विरोध के बाद कोई ठोस कदम उठाते हैं या नहीं ।

Total Characters
पाठक संख्या



PageHits