जहरीली शराब की बिक्री के विरोध में ग्रामीणों का रोड जाम कर धरना शराब बिक्री पर रोक ना लगने पर महिलाओं ने दी डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 1 नवंबर 2026

जहरीली शराब की बिक्री के विरोध में ग्रामीणों का रोड जाम कर धरना शराब बिक्री पर रोक ना लगने पर महिलाओं ने दी डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

News network india


नगीना । नहटौर रोड पर ग्राम धर्मशानंगली गांव की महिलाओं ने तीन लोगों द्वारा गांव में शराब बेचने के विरोध में नगीना नहटौर रोड पर रविवार की सुबह जाम लगा दिया।पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।महिलाओं ने गांव में शराब न बिकने देने तथा तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।     

नगीना-नहटौर मार्ग स्थित ग्राम धर्मशानंगली में रविवार को कथित रूप से अवैध जहरीली देसी शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में शराब की बिक्री तत्काल बंद कराने और इसके कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

शराब बिक्री के विरोध में तथा शराब बेचने वालेतीनों लोगों  सुखवीर सिंह, छोटे व सुशील शराब माफियाओं

की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठीं सपना देवी पत्नी बिंटू कुमार, रीना देवी पत्नी रामरतन, अमिता पत्नी चमन, शशि देवी और कुंती पत्नी धर्मपाल सहित अन्य महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में सुशील कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह पुत्र बेगराज सिंह और छोटे सिंह पुत्र रतीराम अपने घरों में अवैध रूप से देसी शराब बेच रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि शराब के सेवन से गांव के युवा और पुरुष नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। नशे में आए दिन घरों में महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। कई नवविवाहित महिलाएं भी पति के नशे की लत और मारपीट से परेशान होकर मायके चली गई हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि करीब तीन महीने पहले शराब के नशे में एक युवक रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि करीब 10 दिन पहले गांव में एक युवक की कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की आंतें खराब होने की बात भी महिलाओं ने कही। उनका कहना है कि अवैध शराब के कारण कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। 

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी वे उपजिलाधिकारी नगीना कार्यालय पर प्रदर्शन कर शिकायत कर चुके हैं। उस समय कुछ दिनों के लिए शराब की बिक्री बंद हो गई थी, लेकिन आरोप है कि कुछ समय बाद फिर से बिक्री शुरू कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित लोग खुलेआम शराब बेचने की बात कहते हुए किसी कार्रवाई का भय नहीं होने की बात करते हैं। धरने की सूचना पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नगीना विधानसभा-18 से संभावित प्रत्याशी रीपा देवी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने धरनारत महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को सरकार तथा प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गांव में कथित रूप से बेची जा रही अवैध शराब की बिक्री तत्काल बंद कराई जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई तो वे बिजनौर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगी। ये ग्रामीण रहे मौजूद: धरना-प्रदर्शन में अर्चना देवी, कुंती देवी, क्रांति देवी, सपना देवी, रीना देवी, सावित्री देवी, पूनम देवी, आशा देवी, बाला देवी, लता देवी, सुमन देवी, रीता देवी, सुमंत्र देवी, शशि देवी, कमला देवी, अमित देवी, ओमवती देवी, पुष्पा देवी, दयावती देवी, पूजा देवी, प्रभा देवी, कुशलपाल सिंह, कार्तिक कुमार, दिसू, जितेंद्र कुमार, जॉनी कुमार, राजा, गार्डन सिंह, अक्षय, हर्ष, अभिषेक सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Total Characters
पाठक संख्या



PageHits