तेज रफ्तार कैंटर में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे थे गुरुवचन सिंह, धामपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 1 नवंबर 2026

तेज रफ्तार कैंटर में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौत हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे थे गुरुवचन सिंह, धामपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

News network india


शेरकोट । एनएच-74 पर शेरकोट बैराज पुल से पहले गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे कैंटर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बाइक उसमें जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गुरुवचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धामपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवचन सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम जिवाई कदीम, थाना पटवाई, जिला रामपुर, हाल निवासी सैटेलाइट थाना बारादरी, जिला बरेली, अपनी बाइक से हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे थे। दिनांक 29 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:10 बजे जब वह शेरकोट बैराज पुल से पहले पहुंचे, तभी आगे चल रहे कैंटर संख्या PB03BW2599 के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी बाइक कैंटर में पीछे से जा टकराई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीछे से आ रहे इकबाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी बिसनपुरी ने घटना को देखा। मृतक के परिजनों की ओर से थाना शेरकोट में तहरीर देकर कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Total Characters
पाठक संख्या



PageHits