नगीना । साधु के वेश में दो ठग एक कपडा व्यापारी को सम्मोहित कर उससे 2,65000 रुपये की रकम ले उड़े , घटना से जहां व्यापारी के होश उड़ गये वहीं बाजार में हड़कंप सा मच गया , सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेकर मामले में तत्परता दिखाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से शिनाख्त कर पुलिस ने साधु वेशधारी दो ठगों को नजीबाबाद से गिरफ्तार कर नगीना ले आई जिनसे गहनता पूर्व पूछताछ की जा रही है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की पूर्वान्ह 11 बजे करीब साधु के वेशभूषा में दो व्यक्ति मौहल्ला मानक चंद स्थित कपड़ा व्यापारी राजेश टंडन की दुकान पर पहुंचे और दुकान में घुसकर उनसे 10 रूपये की मांग की , दुकानदार राजेश टंडन ने साधु का सम्मान करते हुये उन्हें 10 रुपये दे दिये ,बताया जा रहा है कि 10 रुपये देते समय ही साधु वेशधारियों ने दुकानदार को सम्मोहित कर कुछ सुंघा दिया , तथा साधु के कहने पर दुकानदार ने अपने गल्ले में रखे ढाई लाख रुपये उन्हें दे दिये तथा अपनी जेब से भी 15 हजार रुपये निकालकर दे दिये पैसा ठगने के बाद ठग तुरंत ही दुकान के बाहर खड़े साथियों के साथ रफूचक्कर हो गये ,सम्मोहित विधा से बाहर चेतना आते ही ठगी का ऐहसास होने पर दुकानदार के होश उड़ गये दुकानदार ने अपने साथ हुई घटना के संबंध में आसपास के दुकानदारों को बताया और मामले की सूचना पुलिस को देकर ठगों को तलाशा लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा , बताया जा रहा है कि ठग संख्या में तीन थे , घटना के समय एक दुकान के तिराहे पर खड़ा किैसी से फोन पर बात कर रहा था। पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि जैसे ही दोनों बहरूपिए साधु गले से ढाई लाख और राजेश की जेब से 15- 16 हजार रुपए ठग कर कपड़ा शोरूम से बाहर निकले और तेजी के साथ वहां से चले गए, उनके ठीक 2 मिनट बाद ही तिराहे पर खड़ा साधु घटना के सामने वाली दुकान के पास आए और 2 रू की मांग करने लगा गुलशन कुमार नामक दुकानदार नेउसे दो रू दिय लेते ही बहुत तेजी के साथ वह भी उनके पीछे-पीछे निकल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने। यह घटना नगर में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम के साथ नगीना थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और गहनता से जांच पड़ताल कर दुकानों दुकानों सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली और कुछ दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि यह दोनो साधु इससे पहले कई दुकानों पर भीख मांगते हुए ठगी का शिकार बनाने की फिराक में लगे हुए थे। सीसीटीवी कैमरे में आई फोटो के आधार पर पुलिस और सक्रिय होगई और जैसे ही दोनों आरोपी ठग साधुओं का नजीबाबाद तिराहे से हरिद्वार जाने वाली बस में बैठने की सूचना मिली वैसे ही एस एस आई सुकरम पाल तोमर ने ठग साधुओं को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम में रवाना कि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी साधुओं को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी पर ही गिरफ्तार कर नगीना थाने ले आई जहां पुलिस दोनों साथियों से पूछताछ करने में लगी है। समाचार भेजे जाने तक पीड़ित राजेश पुत्र ओमप्रकाश टंडन ने घटना संबंधी तहरीर पुलिस को दे दी है।
| पाठक संख्या |
PageHits
