नगीना । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर पटाखों का जखीरा बरामद कर माल अपने साथ ले गई बाप बेटों को जानकारी के लिए थाने बुलाया।
स्थानीय मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी गिरधारी लाल का पुत्र प्रेम कुमार 40 हजार रुपए की आतिशबाजी का सामान दीपावली पर बेचने के लिए खरीद कर लाया था और अपने घर पर आतिशबाजी के समान को बिल से मिलान कर रहा था उसी समय किसी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी की प्रेम कुमार पुत्र गिरधारी लाल के घर पर आतिशबाजी पटाखे भरे हैं। सूचना मिलते ही थाने से दो दरोगा पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर छापामारी की छापामारी में लगभग40 हजार रुपए मूल्य के आतिशबकलजी का सामान बरामद कर अपने साथ थाने ले गए तथा प्रेम कुमार व उसके पिता गिरधारी लाल को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। प्रेम कुमार ने मीडिया को बताया कि वह दीपावली को नगीना में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों पर बेचने के लिए लाया था और आतिशबाजी पटाखे बेचने के लिए दुकान का अस्थाई लाइसेंस के लिए भी आवेदन कर रखा है। इस मामले में पुलिस जांच में लगी है। समाचार लिखे जाने तक अन्य कोई और जानकारी नहीं मिली है।
| पाठक संख्या |
PageHits
