हैंडपंप ठीक करते समय करंट लगने से अफजाल की मौत, परिवार में कोहराम, हरेवली में महज 12 फीट की ऊंचाई से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी हादसे की वजह - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

हैंडपंप ठीक करते समय करंट लगने से अफजाल की मौत, परिवार में कोहराम, हरेवली में महज 12 फीट की ऊंचाई से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी हादसे की वजह

News network india


शेरकोट । ग्राम हरेवली में गुरुवार को हैंडपंप ठीक करते समय करंट लगने से अफजल की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम हरेवली निवासी अफजाल व उसका भाई अशफाक गुरुवार को घर के आंगन में खड़े हैंडपंप को ठीक करने के लिए उसमें पड़े पाइप को निकाल रहा था। इसी दौरान पाइप घर के  ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अफजाल को जोरदार करंट लगा और उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।


महज 12 फीट की ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन लाइन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत हैंडपंप ठीक करते समय करंट लगने से अफजल की मौत, परिवार में कोहराम

हरेवली में महज 12 फीट की ऊंचाई से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी हादसे की वजह

शेरकोट, संवाददाता। ग्राम हरेवली में गुरुवार को हैंडपंप ठीक करते समय करंट लगने से अफजल की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम हरेवली निवासी अफजल हैंडपंप को ठीक करने के लिए उसमें से सरिया निकाल रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अफजल को जोरदार करंट लगा और उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

महज 12 फीट की ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन लाइन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन जमीन से महज 12 फीट की ऊंचाई पर गुजर रही है। जिसकी कई बार विभाग से शिकायत भी की गई,लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।इतनी कम ऊंचाई पर हाईटेंशन लाइन का होना गंभीर खतरे की ओर इशारा करता है। इस हादसे ने विद्युत लाइन की ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने ऐसी लाइनों की ऊंचाई की जांच कराकर उन्हें सुरक्षित मानकों के अनुरूप शिफ्ट कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Website
पाठक संख्या



Characters Total